महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

 पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पृथ्वी के अच्छे स्वास्थ्य के बिना जीवन संभव नहीं” — डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह

महराजगंज।(न्यूज पैच)। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज में संगोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां जीवन संभव है। इसके लिए भूमि, मिट्टी, जंगल, हवा और जल सभी आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि तेजी से बढ़ते औद्योगीकरण, प्राकृतिक संसाधनों के अनियंत्रित दोहन, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि समय रहते हम नहीं चेते, तो भविष्य में जीवन के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रकृति के पास सभी के लिए पर्याप्त संसाधन हैं, लेकिन गैरजिम्मेदाराना उपयोग ने जैव विविधता को नुकसान पहुंचाया है।

संगोष्ठी में अवंतिका पटेल, हर्षिता यादव, अतुल कुमार, नीलेश कुमार और सृष्टि प्रजापति सहित कई छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इसके साथ ही आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशी जायसवाल, खुशबू भारती, साधना, आंचल गुप्ता, आदित्य कन्नौजिया, रानी पांडेय, आलोक कसौधन, मोनिका, प्राची, चांदनी और रविकिशन का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और उन्हें जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

Aryan Srivastava

Aryan Srivastava एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्तमान में News Patch के जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है, जिसमें उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल न्यूज़ मैनेजमेंट तक हर स्तर पर अपनी दक्षता साबित की है। अपने करियर के दौरान Aryan ने राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहरी पकड़ विकसित की है। उनकी रिपोर्टिंग निष्पक्षता, सटीकता और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। वे हमेशा तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं और दर्शकों तक सही और संतुलित जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला संवाददाता के रूप में, Aryan अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों को जमीनी स्तर से कवर करते हैं और उन्हें प्रभावी तरीके से दर्शकों तक पहुंचाते हैं। वे स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनसरोकार की पत्रकारिता को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। Aryan का मानना है कि पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त साधन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!