नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वच्छता व कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था का किया निरीक्षण
दुकानदारों से की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग की अपील

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सोमवार को नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर रोड पर दुकानदारों से मुलाकात कर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था की जानकारी ली।
नगर पालिका अध्यक्ष ने दुकानदारों से अपील की कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित व्यवस्था के तहत नगर पालिका की कूड़ा कलेक्शन टीम को ही कूड़ा दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नगर के लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है।
इसके बाद अध्यक्ष ने सुभाष नगर पहुंचकर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष ने करपत पार्क का भी निरीक्षण किया और पार्क को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगर पालिका के साथ-साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि रामाश्रय, सफाई नायक इंद्रासन, कलामुद्दीन, विवेक कुमार सहित वार्ड के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।




