ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

अनुशासनहीनता के आरोप में अड्डा बाजार चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। थाना नौतनवा क्षेत्र की पुलिस चौकी अड्डा बाजार से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी निचलौल को जांच के निर्देश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक अखिलेश यादव (चौकी प्रभारी अड्डा बाजार), उपनिरीक्षक विकास कुमार गौड़, कांस्टेबल प्रभार गौड़, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार, कांस्टेबल रामकृत यादव और कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार, वायरल वीडियो से जुड़े प्रकरण की जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!