जन-जन संपर्क अभियान को लेकर कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम 8 सितंबर को

महराजगंज।(न्यूज पैच)। कांग्रेस पार्टी के जन-जन संपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को तैयार करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा के लिए आगामी 8 सितंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित अग्रवाल अतिथि भवन, निकट उद्योग चौराहा, महराजगंज में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता, केंद्रीय कार्यसमिति की सदस्य एवं सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म की राष्ट्रीय चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी (पूर्वांचल जोन) अभिषेक दत्त विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संवाद कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी, नेतागण और वरिष्ठ कांग्रेस साथियों की सहभागिता रहेगी। उन्होंने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से समय से निर्धारित स्थान पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर होने वाली चर्चा में भाग लेने की अपील की है।
यह जानकारी विनोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष (संगठन), जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज ने दी।




