महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मार्ग दुर्घटना में महिला घायल, रेफर के दौरान मौत   

घुघली। महराजगंज।(न्यूज पैच)। घुघली कप्तानगंज मार्ग के मंगलपुर पटखौली ढाले के समीप बाइक के पीछे से आ रहे आर्टिका चालक ने ठोकर मार दिया।इस घटना में में बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घुघली लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के मठिया निवासी चंद्रेश्वर प्रजापति बाइक से अपनी पत्नी पुनीता 40 के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहा था कि घुघली कप्तानगंज मार्ग के मंगलपुर पटखौली ढाले से आगे पीछे से आ रहे आर्टिका चालक ने ठोकर मार दिया।इस घटना में महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई।मौके पर मौजूद लोग घायल महिला को घटना का अंजाम देने वाले गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घुघली ले आए जहां चिकित्सक ने उसका उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।रेफर होकर परिजन महिला को पुनः उसी गाड़ी से जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि बेलवा टीकर के आगे महिला ने अपना दम तोड़ दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई।

इस संबंध पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि शव पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!