टॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

दिशा की बैठक मे रसोई गैस की किल्लत दूर करने को लेकर केद्रीय मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिला पूर्ति निरीक्षक को दिया निर्देश, रोजगारो सेवको की समस्याओ पर दिखे गम्भीर

सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों विशेषकर हेलमेट संबंधी नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी जी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में डीआरडीए के तत्वावधान में आहूत की गई।

सर्वप्रथम जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह द्वारा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री, विधायकगणों और जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात दिशा बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई।

बैठक में नौतनवा क्षेत्र में रसोई सिलिंडर की किल्लत का मुद्दा उठने पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। विधायक सदर द्वारा विद्यालयों के ऊपर से हाइटेंशन तारों के गुजरने का मुद्दा उठाया गया, जिसके क्रम में मा मंत्री जी द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश विद्युत विभाग को दिया गया।

बैठक में ग्राम पंचायत सदस्यों को बैठक हेतु दिए जाने वाले भत्ते का भुगतान न होने का मुद्दा उठने पर मा. मंत्री जी ने डीपीआरओ को मिशन मोड में बकाया भत्तों के। भुगतान का निर्देश दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए समूहों की गतिविधियों में वृद्धि का निर्देश दिया और यह भी कहा कि समूहों को प्रभावी मार्केट लिंकेज प्रदान करने हेतु भी आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने विभागीय और सरकारी बैठकों में समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

बैठक के अंत में उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी समिति के निर्देशों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए उनका अनुपालन सुनिश्चित कराएं। अधिकारी जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखें और समय–समय पर उन्हें उनके कार्य क्षेत्र में हो रहे कार्यों से अवगत कराते रहें।

इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में हुए कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि जनपद में 169935 महिलाओं को वृद्धावस्था और 49298 महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित किए जाने हेतु कुल 17946 दिव्यागजनों के यूडीआईडी बनाए गए हैं। इसी प्रकार वर्ष 2025-26 में 387 प्रधानमंत्री आवास के लक्ष्य का सापेक्ष शत–प्रतिशत आवासों का निर्माण किया जा चुका है। जनपद में मनरेगा के अंतर्गत कुल 55.07 लाख मानव दिवस सृजित हुए हैं। पीएम किसान योजना का तहत 369495 किसानों को 21वीं किश्त प्रेषित की गई, जबकि अबतक योजना के अंतर्गत किसानों को 1795.61 करोड़ रुपए उनके खातों में अंतरित किए गए हैं। जनपद में मिशन सक्षम आंगनबाड़ी के तहत 1099 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका, बाला वॉल पेंटिंग और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कार्य कराए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्षिक लक्ष्य 2637578 के सापेक्ष 77% लोगों की आभा आईडी बनाकर उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण किया गया है।

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के अंत में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि हमारा कार्य है जनता की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुँचाना और अधिकारियों का कार्य है जनता की समस्याओं को दूर करना। योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचे जिससे जनता लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी समिति के निर्देशों का नियमानुसार, ससमय और गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लें और उचित कार्यवाही कर उन्हें सूचित करें।

धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि समिति के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और शासन व समिति के निर्देशों के अनुसार योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन धरातल पर किया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक सिसवा प्रेम सागर पटेल,विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह, विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया, विधायक फरेंदा वीरेन्द्र चौधरी, वित्त राज्यमंत्री के निजी सचिव ऋषिरेंद्र कुमार आईएएस, सहित सम्मानित जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!