कोल्हुई पुलिस ने बरामद की लावारिस साइकिल और 10 बोरी यूरिया खाद
कस्टम एक्ट की धारा 113 के तहत की गई कार्रवाई

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में 01 साइकिल और 10 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की।
बरामद माल को कस्टम एक्ट की धारा 113 के तहत थाना लाया गया और अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है।
जानकारी अनुसार 06 अगस्त 2026 को थाना कोल्हुई पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में एक पुरानी साइकिल और 10 बोरी यूरिया खाद लावारिस पड़ी मिली। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई व्यक्ति अपना दावा करने नहीं आया।
संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्काल माल को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि खाद को नेपाल तस्करी के लिए लाया गया होगा।
एक पुरानी साइकिल और 10 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद हुई है l
पुलिस ने बताया कि यूरिया खाद की कालाबाजारी और तस्करी को रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं।
बरामद माल को थाना कोल्हुई लाकर धारा 113 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत दाखिल किया गया। इसके बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई हेतु पूरे मामले को कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की जांच और विधिक प्रक्रिया अब कस्टम विभाग द्वारा की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जरूरी खाद की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जाए।




