विश्व पर्यावरण दिवस पर दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ पौधरोपण

महराजगंज।(न्यूज पैच)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों एवं जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविन्द मलिक सहित न्यायिक अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश दिया। इस दौरान न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
पौधरोपण कार्यक्रम में अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय महेन्द्र कुमार-I, विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार-अ, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी अधिनियम आविद शमीम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलख कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश यादव, सिविल जज (प्रवर खंड) देवेन्द्र प्रताप सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार मौर्य, सोनल सिंह तथा विभा सिंह सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ आशुतोष पाण्डेय एवं ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्र, स्थायी लोक अदालत की सदस्या प्रियंका तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण तथा पराविधिक स्वयंसेवक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। न्यायिक अधिकारियों ने लोगों से प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील भी की।




