महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

टैक्स बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। राज्य कर सभागार में टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त राज्य कर हरिशंकर प्रसाद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त मनोज कुमार विश्वकर्मा, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त संतोष कुमार व प्रियंका श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता हैदर अली ने की तथा संचालन एडवोकेट कपिल देव प्रजापति द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि हरिशंकर प्रसाद ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद पटेल, उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह रौनक, संयुक्त मंत्री अरुण कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अवधेश प्रजापति को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आलोक कुमार शाही, उमाशंकर जायसवाल, रामशीष जायसवाल, कपिल देव प्रजापति, दिलीप रौनियार, ऋषि देव यादव, विजय श्रीवास्तव एवं सुभाष चंद गोयल ने भी शपथ ग्रहण कर संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया।

समारोह में अभय शर्मा, अवनीश पटेल, सुभाष चन्द जायसवाल, अरुण प्रताप सिंह, जुलकुरैन, सत्येन्द्र पटेल, सत्येन्द्र तिवारी सहित तमाम अधिवक्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

देवेन्द्र 

निचलौल

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!