महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

पनियरा में अभी भी एलपीजी गैस की नहीं हो पा रही है होम डिलीवरी 

मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर गलत रिपोर्ट लगाकर की जा रहीं है। अब रहस्गुरु बगीचे के बजाय एजेंसी के सोहास स्थित गोदाम के पास रात में सिलेंडर लेकर लोग जान जोखिम में डालकर वही जमीन पर सो रहे हैं लोग। गैस के लिए लगने वाली भीड़ के आगे पुलिस बल अपने को असहाय महसूस कर रहे है। लगता है रात में खुले मैदान में सोए लोगों के साथ कोई अनहोनी होने ही खुलेगी प्रशासन की नीद। 

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में स्थित एक गैस एजेंसी की गैस वितरण व्यवस्था से पूरे क्षेत्र की हजारों की संख्या में उपभोक्ता त्रस्त है।कभी रहसुगुरु बगीचे में तो कभी दूसरे स्थान पर तो कभी गैस एजेंसी के सोहास स्थित गोदाम पर गैस का वितरण पुलिस संरक्षण में बंट रही है।

मंगलवार को भी सोहास स्थित गोदाम से गैस का वितरण हो रहा था लेकिन भारी भीड़ के आगे तीन चार पुलिसकर्मी अपने आप को असहाय महसूस कर रहे थे।लाइन में एक विकलांग भी लगा रहा लेकिन किसी के अंदर मानवता नहीं दिखी कि उस विकलांग को आउट ऑफ टर्न गैस दिला सके।भीड़ में कोई कह रहा था कि हम दो दिनों से दिन रात यही सो रहे है लेकिन अभी तक गैस नहीं मिली। हालांकि पनियरा निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर बेस के होम डिलेवरी ना होने की शिकायत किया था जिस पर जिले स्तर के एक सक्षम अधिकारी ने होम डिलेवरी होने की रिपोर्ट लगा दिया गया ।उसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायतकर्ता के पास जब फोन आया कि आप इस रिपोर्ट से संतुष्ट है तो उसने कहा कि रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है।होम डिलेवरी नहीं हो रही है ।

आज भी गांव की गरीब जनता जान जोखिम में डालकर पूरी पूरी रात जमीन पर सोने को मजबूर है। प्रशासन का सारा दावा खोखला साबित हो रहा है। अगर पनियरा स्थित गैस एजेंसी की होम डिलेवरी नहीं शुरू कराई गई तो बरसात के इस मौसम में गैस सिलेंडर लेकर लाइन में लगकर जमीन पर सो रहे लोगो के साथ कोई अनहोनी हो गई तब शायद जिला प्रशासन की नींद खुले।

परतावल स्थित एक गैस एजेंसी ने साफ मना कर दिया कि किसी को गोदाम से गैस नहीं दी जाएगी।सबके घर पर बुकिंग के हिसाब से होम डिलेवरी कर दी जाएगी। सिर्फ पनियरा स्थित गैस एजेंसी पर ही न जाने होम डिलेवरी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है।

आफताब आलम खां

 पनियरा महराजगंज

ये भी पढ़े

एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता पर प्रशासन का दावा खोखला

मुजुरी एचपी गैस एजेंसी के संचालक के बेटे ने ग्राहक को पीटा , वीडियो वायरल 

 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!