12 वीं पास बिहार का युवक एक साल पहले फंसा साइबर अपराध के दलदल में
32 स्लाट सिम बाक्स के साथ बुधवार को हुआ था गिरफ्तार, वीओआईपी तकनीक से लगा रहा था चूना

महराजगंज।(न्यूज पैच)। साइबर सेल के हत्थे चढ़े साइबर अपराधी ने बीओआईपी तकनीक से दूर संचार कंपनियों को चूना लगा रहा था। इसे बीते बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में उसने अपराध के तरीकों से लेकर अन्य अहम जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जांच तेज कर दी गई है। आरोपी बिहार प्रांत के मधुबनी जिले के इस्लामपुर गांव का रहने वाला है। 12 वी पास होने के बाद एक साल पहले साइबर अपराध की दुनिया में कदम रखा था।
जेल जा चुका आरोपी मोहम्मद नबीश 32 स्लाट सीमा बाक्स व अन्य सामाग्री के साथ पुलिस के हाथ लगा था। टीम ने उससे पूछताछ कर जरूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंटर पास होने के बाद 28 साल की उम्र में नबीश से जल्दी अमीर बनने का ख्वाब देखा। इसके बाद उसने अपने साथियों की मदद से साइबर अपराध की दुनिया में कदम रखा। वीओआईपी तकनीक के जरिए उसने दूर संचार कंपनियों को चूना कराने की गतिविधि में जुटा था। साइबर सेल कर टीम से इसकी गिरफ्तारी के लिए ऐसा जाल बिछाया की आसानी से फंस गया। आरोपी के पास से दो फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। साइबर सेल के मुताबिक वीओआईपी एक ऐसी तकनीक है जो पारंपरिक टेलीफोन लाइनों के बजाय इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करके फोन कॉल करने और प्राप्त करने की सुविधा देती है। इसका पूरा नाम वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल है। यह आपकी आवाज़ को डिजिटल डेटा पैकेट में बदलकर इंटरनेट के माध्यम से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाती है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया की इंटर की पढ़ाई के बाद काम धंधा नहीं मिलने के कारण शार्ट कट का रास्ता अख्तियार किया। अलग अलग दूर संचार कंपनियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज से सिम कार्डों का उपयोग कर सिम बाक्स संचालित करता था। ऐसे तरकीब अपना कर साइबर ठगी, फर्जी काल, ओपीटी फ्राड सहित अन्य साइबर अपराधाें को संचालित किया जाता था। दूसरी ओर से पुलिस टीम आरोपी से मिले अहम सुराग पर काम कर रही है। इसके नेटवर्क सहित अन्य जरूरी विंदुओं पर जानकारी हासिल की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया की आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। लोगों से अपील है की किसी भी संदिग्ध काल, लिंक, आनलाइन फ्राड की सूचना तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर दें।




