ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
एक दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन आज

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत चौक बाजार स्थित गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं शिक्षकों के शिक्षण, शोध,नेतृत्व क्षमता का विकास तथा शैक्षिक दायित्वों के संवर्धन हेतु एक सशक्त शिक्षक के निर्माण हेतु सशक्त शिक्षक, शिक्षण, शोध व नेतृत्व विषय पर एक दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन 2 अगस्त 2026 को होना सुनिश्चित है। अतिथि गण एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में डा. विवेक शाह* मनोविज्ञान विभाग, डा. इंद्रेश पाण्डेय, राजनीति विज्ञान विभाग डा. पवन पाण्डेय, कंप्यूटर विज्ञान विभाग दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज गोरखपुर तथा डा. सुबोध मिश्रा प्राचीन इतिहास विभाग महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज गोरखपुर होंगे।
उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक डा. मनीषा त्रिपाठी ने दी।
प्रमोद कुमार मौर्य




