
सिन्दुरिया, महराजगंज। (पैच न्यूज )। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा पिपरा कल्याण में बुधवार को बड़े ही धूम धाम से विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति स्थापना की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभा यात्रा निकाली गयी।
शोभा यात्रा ग्रामसभा स्थित राम जानकी मंदिर से होकर पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पर आकर समाप्त हो गयी। प्राण प्रतिष्ठा की शोभा यात्रा में शामिल भक्तगण दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली,बोलेरो,मारुति कार में बैठे महिला भक्तगण भक्तिगीत गा रही थी। साथ ही डीजे पर चल रहे भक्ति गीत पर भक्तगण झूमते हुए जा रहे थे। धर्म पताका लेकर पैदल चल रहे भक्तगणो के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया ।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ब्रम्हांन्द विश्वकर्मा , महेंद्र विश्वकर्मा , प्रभु विश्वकर्मा , रविंद्र एवं वलिंद्र वर्मा सहित सैंकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष भक्तगण शोभा यात्रा में शामिल रहे।
प्रमोद मौर्य




