टॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

भाजपा नेता ने सिसवा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के लिए उठाई आवाज

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने तथा यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), वाराणसी से कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन महराजगंज जनपद का एक प्रमुख रेलवे केंद्र है, जहां बिहार, कुशीनगर और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर स्थित यह स्टेशन यात्रियों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन यहां आवश्यक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

अजय कुमार श्रीवास्तव ने मांग की कि स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए रिटायरिंग रूम की स्थापना की जाए। वर्तमान में उपलब्ध प्रतीक्षालय यात्रियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त नहीं है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रेलवे स्टेशन के पूर्वी भाग में स्थित लगभग 7 से 8 हजार वर्गफीट खाली रेलवे भूमि के सुनियोजित उपयोग का भी प्रस्ताव रखा। उनके अनुसार यदि इस भूमि पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत व्यावसायिक परिसर विकसित किया जाए तो रेलवे को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा, वहीं स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि रेलवे सीमा के अंतर्गत आने वाली जर्जर संपर्क सड़कों के निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है। उनका कहना है कि बेहतर सड़क व्यवस्था होने से यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में सुविधा होगी और यातायात व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म संख्या दो पर यात्रियों के लिए शेड, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की गई है। वर्तमान में धूप और बारिश के दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

भाजपा नेता ने कहा कि सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन सीमावर्ती क्षेत्र की जीवनरेखा है। यदि यहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और अधोसंरचना का विकास किया जाता है तो इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने रेल प्रशासन से जनहित को देखते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!