पनियरा में जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत पनियरा के सभागार में शनिवार को भारत की जनगणना 2027 के लिए प्रगणको और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय उक्त प्रशिक्षण 23 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक चला, जिसमें कुल 26 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान डायट महराजगंज के अर्जुन शाही और बृजेश कुमार ने प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन और निगरानी नगर पंचायत पनियरा के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार यादव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बताया गया कि प्रशिक्षण का दूसरा बैच 27 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें जनगणना प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण अन्य कर्मचारियों को दिया जाएगा।
आफताब आलम खान
पनियरा महराजगंज




