
बृजमनगंज, महराजगंज।(न्यूज पैच)। बृजमनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है इस संबंध में थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया की पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा वांछित व वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वारंटी बनवारी यादव पुत्र जग़लाल निवासी दुबौलिया टोला पंडितावलपुर थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज मुकदमा नंबर 1419/ 98 धारा 323, 498 ए आईपीसी 3/4 dp एक्ट रामसूरत आदि के वाद में श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा जनपद महाराजगंज द्वारा वारंट जारी था जिसको गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।




