सरकार की उपलब्धियों को लेकर गावँ गाँव पहुंच रहें हैं भाजपा नेता

सिसवा बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र सहित सिसवा में सर्राफा, किराना एवं कपड़ा व्यापारियों सहित अन्य लोगों से मुलाकात की। साथ ही उनके सुझाव और समस्याओं पर विचार साझा किया तथा साथ ही सरकार की उपलब्धियों को भी साझा किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने बरवा दिगम्बर में राममिलन गुप्ता, बेलवा चौधरी में राजेश सिंह व सिसवा में प्रमोद जायसवाल से मुलाकात की। इस दौरान स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने भाजपा नेता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में दीनानाथ सिंह बरवा द्वारिका, दिनेश चंद तिवारी व रविन्द्र चौधरी चैनपुर, अखिलेश चौधरी रजवल व जितेन्द्र चौधरी रायपुर से मुलाकात कर उनके सुझाव एवं समस्याओं की जानकारी ली।
इस दौरान रणधीर सिंह, नागेन्द्र मल्ल, राजेंद्र सिंह राजू, राजेश वैश्य, प्रमोद जायसवाल पिंटू, वैष्णो सोनी, गणेश कुशवाहा, दीपक सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।




