ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

आयुष्मान भारत की जनपदीय टीम द्वारा केएमसी में एकदिवसीय कार्यशाला 

चिकित्सकों संघ संवाद, कार्ड धारकों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं 

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभागार में महराजगंज जनपद के आयुष्मान भारत योजना क्रियान्वयन टीम द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सा विशेषज्ञों को आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । जनपद स्तरीय आयुष्मान भारत की टीम द्वारा इस कार्यशाला में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के अंतर्गत आने वाले सभी बीमारियों और कार्ड धारकों को मिलने वाली सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही विभिन्न समस्याओं के कारण समय-समय पर कार्ड धारकों को आ रही समस्या तथा सुगम चिकित्सा सुविधा कैसे मिले इस पर जोर दिया गया ।

इस कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ , अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए का सीईओ डॉक्टर एस एम रफीक ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से केएमसी मेडिकल कॉलेज जनपद में सबसे ज्यादा कार्ड धारकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रहा है । हमारे यहां की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सरकार के इस योजना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है तथा सभी जरूरतमंद मरीज के बेहतर इलाज के लिए कार्य करती है ।

जनपदीय टीम ने आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए केएमसी द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सभी सुविधाओं की तारीफ की तथा यह कहा कि इसको और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने जो भी प्रयास किए हैं वह सराहनीय है हम उम्मीद करते हैं कि मेडिकल कॉलेज नित्य नए आयाम के साथ जनपद में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाता रहेगा ।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!