ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर

ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क पर जोर, संगठन ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को आयोजित बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, विद्यालय प्रबंधकों और मतदाताओं से संवाद स्थापित कर समर्थन जुटाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के आधार पर प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क करने और चुनाव अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

पंकज चौधरी ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ मतदाताओं तक पहुंचें। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को शिक्षकों के बीच पहुंचाने की बात कही। उन्होंने विपक्षी दलों पर परिवारवाद और पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने शिक्षकों के स्थानांतरण की पारदर्शी व्यवस्था को सरकार की उपलब्धि बताया।

शिक्षकों से सीधा संवाद जरूरी : विनोद राय

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का अध्ययन कर प्रत्येक शिक्षक मतदाता से संपर्क करने का आह्वान किया। कहा कि बूथ और मंडल स्तर पर समन्वित प्रयास से चुनाव अभियान को प्रभावी बनाया जाए।

संगठन की ताकत से अभियान को गति दें : डॉ. धर्मेंद्र सिंह

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ता पूरी गंभीरता के साथ जुटें। प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक समन्वय के साथ चलाया गया संपर्क अभियान चुनाव को मजबूती देगा। कार्यकर्ताओं से निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटेगा। कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचें। उन्होंने चुनाव अभियान को मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सहकारी बैंक चेयरमैन एवं पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने मतदाता संपर्क अभियान को गति देने और संगठन के स्तर पर बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला महामंत्री मधुर सिंह, जिला मंत्री ठाकुर रौनियार, दिनेश जायसवाल, बैजनाथ पटेल, कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह,गोलू सिंह,जिला पंचायत सदस्य टुनटुन खान, त्रिभुवन वर्मा, प्रबंधक राहुल पटेल, प्रबंधक गजेंद्र त्रिपाठी, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. विवेक गुप्ता, प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता, चेयरमैन उमेश जायसवाल, प्रमुख वेद शुक्ला, प्रमुख आनंद शंकर वर्मा और चेयरमैन संतोष जायसवाल, गिरजेश जायसवाल, शिक्षक निर्वाचन के जिला संयोजक अमित सिंह, प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, शिक्षक त्रियुगी नारायण तिवारी, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, प्रबंधक डॉ. आशीष मिश्रा, डॉ. शांति शरण मिश्रा, जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला तथा पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्त समेत शिक्षक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक भी बैठक में शामिल हुए।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!