ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

भाजपा की एक दिवसीय मंडल बैठक संपन्न, भाजपा वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

महराजगंज।(न्यूज पैच)। परतावल के बंधन मैरेज हाल में आज भारतीय जनता पार्टी परतावल मंडल की एक दिवसीय “शक्ति केंद्र” की आवश्यक बैठक सकुशल संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत पार्टी के मार्गदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लेते हुए बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का मुख्य आधार उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र का दायित्व है कि बूथ स्तर (Booth Level) को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

संगठन की मजबूती पर चर्चा

मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल व मंडल महामंत्री अजय गौतम ने अपने मंडल परतावल के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हर शक्ति केंद्र व बूथ पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा और नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना गया और उनके जल्द निवारण का आश्वासन दिया गया

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!