हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों ने एकत्र होकर हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को याद किया और समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों ने मा ।सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश में जनजागरण, सामाजिक सुधार और लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसकी आवाज पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज सेवी व पत्रकार सुरेश कुमार रूंगटा ने पत्रकारों ने बदलते दौर में डिजिटल मीडिया की चुनौतियों और अवसरों पर भी एक पत्रकारिता को चुनौती पूर्ण बताया । जिला पंचायत सदस्य इस्तखार कहा उर्फ टुनटुन ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने का एक सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकारों ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। और समझ को सही दिखना ही सच्ची पत्रकारिता है। प्रतिकार को निडर होकर अपनी कलम चलाना चाहिए।
कार्यक्रम को खंड विकास अधिकारी राहुल सागर , सिद्धू सिंह , चतुर्भुज सिंह आदि लोगो ने संबोधित किया। ,इस अवसर पर पत्रकार दिनेश तिवारी, अनुज तिवारी , डाक्टर मृगेश सिंह, सुनील चौरसिया, आदित्य वर्मा, विजय गुप्ता ,डाक्टर के एस मिश्र दिनेश चंद्र पांडेय, पंकज जायसवाल , अनुराग जायसवाल, अर्जुन पटेल , सोनू शर्मा , राजाराम गुप्ता , महेश विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।




