मुख्यमंत्री कल नौतनवा मे 42परियोजनाओ का शिलान्यास व 37परियोजनाओ का करेगे लोकार्पण
डीएम व एसपी ने हेलीपैड व सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनपद के नौतनवा विधानसभा मे आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्यक्रम स्थल,हेलीपैड,सुरक्षा ब्यवस्था व बैरिकेडिंग एवं जन सभा स्थल का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भारत नेपाल सीमा बार्डर पर कार्यक्रम होने पर सुरक्षा ब्यवस्था को चाक चौबंद रखा जायेगा। कार्यक्रम सीमा पर आयोजित होने पर सुरक्षा ब्यवस्था की दृष्टिगत पहलुओं को देखते हुए निरीक्षण में सुरक्षा ब्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु अधिकारी व पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा नौतनवा में रु0 14931.05 लाख की 26 परियोजना व फरेन्दा विधानसभा में रु02221.47 लाख की 16 परियोजना कुल 42 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा तथा नौतनवा में रु01732.52 लाख कुल 20 एवं फरेन्दा में रु0 1955.98 लाख की कुल 17 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा। इस प्रकार 171.52 करोड़ की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास व 36.88 करोड़ की धनराशि से निमित्त 37 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार, सी0ओ0, तहसीलदार, लोकनिर्माण के अधिशासी अभियंता एजिसन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,सहित थानाध्यक्ष, पुलिस फोर्स व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सुनील कुमार श्रीवास्तव




