ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाये जाने पर प्रधानों ने मनाई खुशी , बांटी मिठाई
प्रभावित नही होगा ग्राम सभाओं का विकास कार्य

पनियरा / गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्राम प्रधानों को प्रशासक पद की जिम्मेदारी देने पर पनियरा ब्लाक के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह की अगुवाई में एक बैठक आयोजित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यबाद देते हुए बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर अपनी खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटी ।
बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि त्रियस्तरीय पंचायत चुनाव में देरी के वजह से ग्राम सभा की बागडोर ग्राम प्रधानो के हाथ मे ही रखे जाने का निर्णय जनता हित मे है इससे ग्राम सभा का विकास कार्य बाधित नही होगा ।
बैठक में विकास प्रताप उर्फ रानू सिंह , श्यामसुंदर वर्मा , अजय पटेल , मनोज यादव , रमेश यादव , बबलू यादव , शेषमणि चौहान , मनोज राव , अजित सिंह , राधेश्याम चौहान , विन्देश्वर निषाद सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे ।
आफताब आलम खान व औसाफ आलम खां सोनू




