महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

ग्राम प्रधान संगठन ने केंद्रीय मंत्री को मिठाई खिलाकर जताया आभार

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर पंकज चौधरी का किया सम्मान

महराजगंज।(न्यूज पैच)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मंगलवार को महराजगंज स्थित आवास पर ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में पहुंचे प्रधानों एवं पदाधिकारियों ने मंत्री पंकज चौधरी को मिठाई खिलाकर खुशी जताई तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

प्रधान प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी तथा गांवों में संचालित योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण एवं जनहित के कार्य बाधित नहीं होंगे, जिससे ग्रामीण जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि ग्राम प्रधान गांवों के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासक बनाए जाने से पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को बेहतर सुविधाएं निरंतर मिलती रहेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने प्रधान प्रतिनिधियों से गांवों में स्वच्छता, शिक्षा, पेयजल, सड़क एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय धर दुबे, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अवध किशोर, जिला उपाध्यक्ष चतुर्भुज सिंह, सदर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रधान बैजनाथ, इंद्रमणि वर्मा, रवि पाण्डेय, जय सिंह, बलकेश सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, भाजपा कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सुनील कुमार श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!