महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है तेजी से भारत: डॉ. रमापति राम त्रिपाठी

दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान समापन सत्र

महराजगंज।(न्यूज पैच)। चेहरी स्थित आई टी एम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया के पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने “देश के समक्ष चुनौतियां और नैरेटिव” विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारत तेजी से वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। इसके साथ ही देश को वैचारिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ शक्तियां देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे समाज के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों को सही तथ्यों के साथ जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर मजबूत पहचान बना रहा है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डॉ. त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और भ्रामक नैरेटिव का तथ्यात्मक जवाब देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। प्रशिक्षण अभियान में 11 सत्र चले जिसमें तृतीय सत्र में संतराज यादव जी ने विचारक अधिष्ठान विषय, चतुर्थ सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने बूथ प्रबंधन और मन की बात और स्थायी कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त किए, पंचम सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कार्य पद्धति विषय पर जानकारी दी, छठे सत्र में प्रदेश प्रवक्ता डॉ समीर सिंह ने कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन पर अपने व्याख्यान दिये। सप्तम सत्र में पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह ने भाजपा का इतिहास विकास, अष्टम सत्र में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ नवीन पांडे और अनादि प्रिय पाठक ने मीडिया प्रबंधन और सोशल मीडिया तथा ए आई के बारे में जानकारी दी, नवें सत्र में राजेंद्र नाथ तिवारी ने विचार परिवार तथा दशवे सत्र में विनोद यादव ने व्यवहारिक सत्र के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं ने जिले में कमल खिलाने का कार्य किया है। इन्हीं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर आज देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उन्होंने ने कहा कि आज इस प्रशिक्षण महाअभियान से हम सभी कुछ सीख कर जा रहे है । आगामी दिनों में में हमे कई चुनौतियों का सामना करना है। आपके ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के दम पर पुनः प्रदेश में कमल खिलाने का कार्य करेंगे।

इस दौरान जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पी सी यू चेयरमैन पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन गुप्ता, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मधु पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी प्रमुख वेद शुक्ला , आनंद शंकर वर्मा, राम प्रीत गुप्ता, राम हरख गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल,चेयरमैन संतोष जायसवाल, गिरिजेश जायसवाल, राजेश जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अजय श्रीवास्तव, शैलेश पांडेय, फरीदा ईरम,अशोक तिवारी, गौतम चौधरी, महामंत्री बबलू यादव, प्रभाकर द्विवेदी, मधुर सिंह, जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, सरोज पांडेय, आकाश गुप्ता, लाल चंद्र चौधरी, राजेंद्र पटेल, राजीव द्विवेदी, सुमित्रा भारती, वंदना तिवारी, कमलेश जायसवाल, शुभलक्ष्मी सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुनील कुमार श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!