फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए किया गया जागरूक

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज़ पैच)। विकास खण्ड मिठौरा के ग्रामसभा पतरेंगवा में शनिवार को एडीओ एजी सतीश प्रजापति, सचिव विशाल वर्मा, लेखपाल,पंचायत सहायक, रोजगार सेवक और कोटेदार द्वारा डोर टू डोर जाकर फार्मर रजिस्ट्री बनाया गया। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक किया गया।
किसानों के पंजीकरण कार्य को तेजी लाने के उद्देश्य से प्रशासन सक्रिय हो गया है। फाॅर्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर किसानों का पंजीकरण कर रहे हैं। खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर ने शनिवार को ग्रामसभा पतरेंगवा में बन रहे फार्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे रजिस्ट्रेशन कार्य का जायजा लिया। बीडीओ ने कहा कि अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को रजिस्ट्री से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाए।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अंतर्गत डोर-टू-डोर फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों का एक सटीक डिजिटल डेटाबेस तैयार करना है। इस अभियान के तहत लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी घर-घर जाकर किसानों का आधार, खतौनी और मोबाइल नंबर सत्यापित कर यूनिक किसान आईडी बना रहे हैं।




