जंगल से भटका हिरन का बच्चा कुत्तों से घिरा
ग्रामीणों ने उसे पकड़कर वन विभाग को सौंपा वनकर्मियों सुरक्षित जंगल में छोड़ा

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। थाना क्षेत्र पनियरा के ग्राम पंचायत सुचितपुर बघौना टोला राजी में एक हिरण के बच्चे को आवारा कुत्तों से बचाया गया। यह घटना तब हुई जब हिरण का बच्चा गांव के पास कनवा लाल के खेत की ओर भटक गया था। गांव के युवकों ने साहस दिखाते हुए उसे कुत्तों से बचाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
ग्रामीणों ने हिरण के बच्चे को अपने घर के पास खूंटे से बांधकर सुरक्षित रखा और तत्काल वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण के बच्चे को अपने कब्जे में लेकर वन विभाग कार्यालय ले गई।
वन विभाग कार्यालय में पशु चिकित्सकों द्वारा हिरण के बच्चे के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में उसे पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके उपरांत, वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से पुनः जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
आफताब आलम खान
पनियरा महराजगंज




