महराजगंजयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

महिला मेटों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत महिला मेटों ने सोमवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उनके महराजगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान महिला मेटों ने एमएमएमएस (MMMS) यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई, ताकि वे मनरेगा कार्यों का संचालन सुचारू रूप से कर सकें।

ज्ञापन में महिला मेटों ने बताया कि वे वर्ष 2021 में आजीविका मिशन के तहत चयनित होकर अपने-अपने ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक एमएमएमएस की यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस कारण वे ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रही हैं, जिससे उनका कार्य रिकॉर्ड सिस्टम में अपडेट नहीं हो रहा और भुगतान में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

महिला मेटों ने यह भी बताया कि आईडी-पासवर्ड के अभाव में उनका एफआर कोड जनरेट नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है, जिससे उनमें असंतोष व्याप्त है।

ज्ञापन के माध्यम से महिला मेटों ने मांग की कि सभी पात्र मेटों को जल्द से जल्द एमएमएमएस यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रभावी ढंग से कर सकें और उन्हें समय पर भुगतान मिल सके।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महिला मेटों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में देवकी यादव रीना, पूनम, शेषकली सरिता, पुष्पा सुनयना, रेखा और नीलम सहित अन्य महिला मेट उपस्थित रहीं, जिन्होंने शासन-प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!