Uncategorizedमहराजगंजयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

प्रधान संघ ने उठाई दोहरी मांग, चुनाव टलने पर प्रधानों को ही बनाया जाए प्रशासक

महराजगंज।(न्यूज पैच)। प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को ज्ञापन सौंपकर दो प्रमुख मांगें उठाईं। यह ज्ञापन महराजगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर दिया गया, जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टलने की स्थिति में प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने तथा पिछले दो वर्षों से लंबित मनरेगा सामग्री मद के भुगतान को शीघ्र कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में प्रधानों ने कहा कि यदि किसी कारणवश पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो पाते हैं, तो वर्तमान में कार्यरत प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी दी जाए। इससे पंचायतों में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और स्थानीय स्तर पर जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने तर्क दिया कि बाहरी प्रशासकों की नियुक्ति से ग्रामीण विकास कार्यों की गति प्रभावित होती है और पारदर्शिता में भी कमी आती है।

इसके साथ ही प्रधानों ने मनरेगा के तहत सामग्री मद के भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से भुगतान लंबित है, जिससे ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और प्रधानों व संबंधित आपूर्तिकर्ताओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

प्रधानों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि दोनों मुद्दों पर शीघ्र निर्णय लेकर ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति दी जाए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय धर दुबे,रामहरख गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष डॉ अवध किशोर, चतुर्भुजा सिंह, सदर ब्लाक अध्यक्ष रमेश सिंह, घुघली ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, फरेंदा ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, इंद्रमणि वर्मा, महेंद्र जी, बालकेश जी, कमलेश वर्मा, कन्हैया कुमार, चंद्रमणि सहित सैकड़ों प्रधान उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!