आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में रहेगा अवकाश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिले में त्योहारों एवं विभिन्न आयोजनों के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 21 अक्टूबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज सुजीत कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त गैर सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक 21 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।
आदेश में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा बोर्ड सहित अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों को शामिल किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




