आग लगने से हजारों की क्षति

पनियरा (महराजगंज) न्यूज पैच। जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के टोला बड़की बांकी में छोटी दीपावली की रात एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ शनिवार, 7 नवंबर 2026 की रात लगभग 10 बजे दिनेश निषाद पुत्र अधारे की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मच्छर से बचने के लिए जलाए गए धुइहर से फैली आग की आशंका बताई जा रही है।झोपड़ी के भीतर करीब 11 से 12 बकरियां बंधी हुई थीं।आशंका जताई जा रही है कि रात के समय किसी जंगली सियार या अन्य जानवर की हलचल के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और पूरी झोपड़ी में फैल गई। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
आग लगने की इस घटना से पीड़ित को रोजी-रोटी का गंभीर संकट आ गया है। इस भीषण अग्निकांड में 11 बकरियों की तड़प-तड़प कर जलने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई है। बकरियों के छोटे-छोटे बच्चे भी इस हादसे की चपेट में आकर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। दीपावली के पावन पर्व की खुशियों के बीच इस गरीब परिवार पर आई इस विपत्ति ने सब कुछ छीन लिया।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




