ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

दीपावली की खुशियां पल भर में मासूम की मौत से मातम में बदली

पनियरा(महाराजगंज)। न्यूज पैच। कहते है कि होनी को कोई तल नहीं सकता। पल भर में किसको खुशियों से मालामाल कर दे और कब किसके ऊपर ग़म का पहाड़ गिरा दे। दीपावली के दिन शाम लगभग 5 बजे जहाँ एक तरफ पूरा देश और गांव दीपावली के त्योहार पर दीयों की रोशनी और खुशियों में सराबोर था, वहीं पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजूडेहरा में एक दिल दहला देने वाले हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की सारी खुशियां उजाड़ दी और ग़म का पहाड़ टूट पड़ा। बैजूडेहरा निवासी सुनील के 5 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिराज सहानी की पोखरे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और त्योहार का उल्लास चीख-पुकार में तब्दील हो गया।

मिले विवरण के अनुसार बीते रविवार दीपावली की शाम लगभग 5:00 बजे मासूम अभिराज अचानक अपने घर से लापता हो गया। जब काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया, तो परिजन घबरा गए और उसे आसपास तथा गांव में ढूंढने लगे। खोजबीन करते-करते रात हो गई, लेकिन मासूम का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

आशंका के आधार पर देर रात परिजन ढूंढते हुए गांव के पोखरे के पास पहुंचे। वहां पानी की सतह पर तैरता अभिराज का जूता देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए पोखरे के पानी में उतरकर तलाश शुरू की, तो अभिराज का बेसुध शरीर पानी के अंदर मिला।

परेशान परिजन बच्चे को बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी पनियरा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों का प्रयास विफल रहा। ईश्वर ने जो विपत्ति लिख दिया था उसको कौन टाल सकता था। रास्ते में ही अभिराज की मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

आफताब आलम खां

 पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!