एक नफर वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आनंदनगर महराजगंज।(न्यूज पैच)। वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना फरेन्दा पुलिस को एक वाछित नफर अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है।
थानाध्यक्ष फरेन्दा राघवेन्द सिहं के नेतृत्व मे थाना फरेन्दा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026, धारा 137(2)/64 बीएनएस एवं 8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित 01 नफ़र वांछित को दिनांक 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सूरज यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी वार्ड नं. 02, जगदीशपुर बनिया टोला, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज। उम्र: 20 वर्ष शैक्षिक योग्यता: कक्षा 08 उत्तीर्ण बताया गया है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 अख्तर आलम,.का0 प्रमोद सिंह यादव मौजूद रहे।
रवि श्रीवास्तव




