महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पुलिस ने बरामद की भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं

गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की देर शाम को ड्रग तस्करों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरगिटियां में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर प्रतिबंध ड्रग बरामद करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उसके पास से 3584 कैप्सूल डिक्सीक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, टरामंडोल हाइड्रोक्लोराइड, एसीटामाइनोफेन व 1800 एम्पुल टरमाडोल इंजेक्शन बरामद किया है। आरोपी उक्त व्यवसाय दो साल से करता था और अपने घर से बिक्री करता था । गिरफ्तार अभियुक्त 57 वर्षीय अल्ताफ अहमद पुत्र अब्बास खान ग्राम गिरगिटियां का निवासी है । उसके द्वारा उक्त प्रतिबंधित दवाओं का भण्डारण कर अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी । उसके द्वारा यह कार्य पिछले दो साल से किया जा रहा था । जिसकी भारतीय बाजार में कीमत लाखों में तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रूपए की है ।

मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष पनियरा राघवेन्द्र सिंह, श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह, एसोजी प्रभारी योगेश सिंह, स्वाट प्रभारी आशीष कुमार सिंह, महिला उप निरीक्षक सारिका सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक पटेल, रणजीत सिंह,‌अमित सिंह, कुतुबुद्दीन, शैलेष त्रिपाठी, कृष्ण कुमार सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा, कैलाश द्विवेदी, संदीप भास्कर, राजकुमार यादव, अभिषेक यादव ने छापा डाल कर उक्त प्रतिबंधित ड्रग बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया ।

औसाफ आलम खां सोनू

गांगी बाजार

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!