28 वर्षों से फरार गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश में जनपद में वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत 28 वर्षों से फरार चल रहे एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, का. अभिषेक यादव एवं का. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव की टीम ने सोमवार की शाम करीब 7. 40 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी से वारंटी रामप्रकाश पुत्र शंकर प्रसाद निवासी सेमरी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सिविल जज, प्रवर खण्ड ) के द्वारा मुकदमा संख्या 4685/98, भादवि की धारा 392, 411 एवं 216 से संबंधित गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
प्रमोद कुमार मौर्य




