ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सैफ खां के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने पर लोगो मे हर्ष 

विधायक , ब्लाक प्रमुख , चेयरमैन आदि ने दी मुबारकबाद 

पनियरा ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच ) । पनियरा इण्टर कालेज के प्रबन्धक आफाक आलम उर्फ सैफ खां को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महराजगंज का जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एंव भारत सरकार के केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी की अनुमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किया । जैसे ही श्री खां के जिलाध्यक्ष बनने की खबर लोगो ने सुना तो विद्यालय परिवार एंव क्षेत्रीय जनों में हर्ष ब्याप्त हो गया । लोगो का श्री खां को बधाई देने का सिलसिला जारी है ।

श्री खां ने जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह के प्रति कृतज्ञयता एंव आभार प्रकट करने उनके आवास पर पहुंचे । प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी एंव विधायक श्री सिंह को बुके देकर व माल्यार्पण कर आभार प्रकट किया और कहा कि जिस आशा एंव विश्वाश के साथ पार्टी ने उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसको भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजय पांडेय के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा , समर्पण , लगन व ईमानदारी से कार्य करूंगा ।

श्री खां के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष संजय पांडेय , जिला महामंत्री राजेश उर्फ बबलू यादव , युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह , नगर पंचायत पनियरा के चेयरमैन उमेश चन्द्र जायसवाल , प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ल , फरीदा इरम , मण्डल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति , नरसिंह सिंह , शेषनाथ उर्फ गुड्डू सिंह , रामनरेश निराला , अरविंद पासवन , राहुल जायसवाल , संजय निषाद , रमजान अंसारी , चन्दू प्रजापति , शैलेश पाल , वसीम खान , रिजवान खान , सरफराज उर्फ लल्लू खां , राधे निषाद , समीउल्लाह अंसारी , इमरान अंसारी , टिंकू अंसारी , रिक्की शर्मा , सुनील चौधरी , सहित आदि लोगो के नाम शामिल है ।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!