सेंट जेवियर्स स्कूल महाराजगंज में रंगोली प्रतियोगिता का भब्य आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखरे कला के रंग

महराजगंज।(न्यूज पैच) सेंट जेवियर्स स्कूल महराजगंज के विद्यालय परिसर में आज उल्लास और सूजनासकता से भरपूर रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अद्भुत कला का प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस – ब्लू हाउस ( कैप्टन अंश पटेल,वाईस कैप्टन अंशिका जयसवाल ) , रेड हाउस (कैप्टन हिमांशु पटेल,वाइस कैप्टन आकृति ) , ग्रीन हाउस (कैप्टन साहनवाज़, वाईस कैप्टन रुखसार,) येलो हाउस ( कैप्टन साहिल सिद्दीकी वाइस कैप्टन मनोरमा शर्मा ) के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कलात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक मूल्यों और टीम भावना को बढ़ावा देना था।
छात्र-छात्राओं ने अपनी, कल्पना और रचनात्मकता के आधार पर फर्श पर रंगों के माध्यम से मनमोहक आकृत्तियाँ उकेरी। प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सांस्कृतिक धरोहर और त्योहारों के विभिन्न सुन्दर विषयों पर आधारित रंगोलियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।
विद्यार्थियो द्वारा बनाए रंगो के मेल और कलात्मक डिजाइनों ने उपस्थित सभी शिक्षको और दर्शको का मन मोह लिया




