ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
महराजगंज में वृहद रोजगार मेले में 225 अभ्यर्थियों का चयन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नौतनवां के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र नौतनवां में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में संस्थान के प्रधानाचार्य एवं जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह उपस्थित रहे।
रोजगार मेले में रोहित हाइब्रिड सीड्स, महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विसेज, लर्नर्न प्राइवेट लिमिटेड, जीएसए फाउंडेशन, हिम रतन बायोटेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, युवा शक्ति फाउंडेशन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस एवं एक्सिस फाइनेंस सहित 17 से अधिक कंपनियों ने 1,000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष प्रतिभाग किया। मेले में कुल 455 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 225 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया।




