महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

संपूर्ण समाधान दिवस: 187 में 18 मामले निस्तारित

महराजगंज।(न्यूज पैच)।  जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा तहसील नौतनवा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सभागार में जनशिकायतों की सुनवाई की गयी।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महोदय के समक्ष 187 मामलों/ जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए मौके पर ही 18 प्रकरणो को निस्तारित कर दिया गया। शेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए 01 सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए ।

जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवस के प्रकरण और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी समय और गुणवत्ता का ध्यान रखें। अधिकारी शिकायतों का निस्तारण अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं। शिकायतों के निस्तारण की निगरानी अधिकारी स्वयं करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों में पुलिस से सहयोग की अपेक्षा है, उनमें पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर निस्तारण को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को एलपीजी सिलिंडर संबंधी शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं को क्रियान्वयन प्रभावी रूप से कराये। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को वीबी–जी रामजी की कार्ययोजना ससमय तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने गांवों को भूमि विवाद मुक्त करने हेतु विवादों को वर्गीकृत करते हुए समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में जनपद के सदर, फरेंदा एवं निचलौल के तहसील सभागारों में भी संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर समस्याओं का निस्तारण किया।

जिलाधिकारी के समक्ष अधिकांश जनशिकायतें राजस्व व पुलिस, पूर्ति विभाग, पेंशन तथा विद्युत विभाग आदि से संबंधित थीं।

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीएम नवीन प्रसाद, सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, अधिशासी अभियंता आतिफ हुसैन, तहसीलदार करण सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक आयुक्त व निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!