दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पांच)। स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधि कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश , अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिन्दुरिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव , का. अभिमन्यु खरवार एवं का. अमित कुमार की टीम द्वारा दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित आरोपी 28 वर्षीय किशन पुत्र जगन्नाथ
निवासी ग्राम मुंडेरा खुर्द को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और विधिक कार्रवाई करते हुए चलने वाले भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बीएनएस की धारा 137 (2) , 64 (2) (एम ) व 5 एल / 6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध उपरोक्त धाराओं में आरोप सिद्ध पाया गया।
प्रमोद कुमार मौर्य




