महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
छठे वित्त आयोग संगोष्ठी में शामिल होंगे अनिल जोशी

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। छठे वित्त आयोग द्वारा पंचायत राज संस्थाओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों से पंचायत की समस्याओं, पंचायत के अधिकार, पंचायत में नए कर लगाने संबंधित सुझाव एवं पंचायत में नवाचार एवं सुशासन से संबंधित संगोष्ठी में सुझाव देने के लिए 17 जून को लखनऊ में एक होटल में आयोजित होने वाले संगोष्ठी में भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी को शामिल होने का पत्र उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर गोरखपुर मंडल गोरखपुर के द्वारा जारी किया गया है। उक्त संगोष्ठी में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष प्रधानों / प्रशासको की ओर से सुझाव देंगे।




