सड़क व नाली निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के वरवा सोनिया – देउरवा मार्ग व नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
इस दौरान ग्रामीण अवधेश पाण्डेय , रामनरेश गुप्ता , दिलीप , घनश्याम तिवारी एवं राजू ने जिलाधिकारी को दिये गये पत्र में लिखा है कि बरवा सोनिया – देउरवा मार्ग व नाली निर्माण कार्य को अधूरा पीडब्लूडी द्वारा छोड़ दिया गया है और गांव की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे बरसात के मौसम में जल जमाव होने से आवागमन में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं इस मार्ग पर गिट्टी गिरा देने से मिठौरा बरवा सोनिया और देऊरवा का मुख्य मार्ग आये दिन राहगीरों, छात्रों व स्थानीय लोगों को बरसात के मौसम में जल जमाव होने से आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।




