तेज बारिश के बीच जिला कारागार पहुचे डीएम व एसपी, कैदियो के स्वास्थ्य की नियमित जांच का दिया निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जिला कारागार का शाम 06 बजे बरसात में भीगते हुए आक्समिक निरीक्षण कर बन्दियों व अन्य ब्यवस्थाओं को देखा गया।
जिलाधिकारी द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, कारागार चिकित्सालय, पाकशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने बंदियों की समस्याओं से अवगत हुए, जिसमें कुछ कैदियों द्वारा घरेलू समस्याओं को बताया जिसे सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय कर कैदियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा कारागार चिकित्सालय में बिमार कैदियों के स्वास्थ्य की जानकारी व दवाओं की उपलब्धता को देखा गया ।कारागार में उपलब्ध दवाओं की स्टाक रजिस्टर व दवा का मिलान किया तथा चिकित्सक से गम्भीर रोगों से ग्रसित कैदियों की जानकारी में बताया गया कि किसी को कोई गम्भीर रोग नहीं है।
उन्होंने कहा कि किसी कैदी द्वारा पेसी हेतु वकील किसी कारण से नही रखा है उसे न्यायिक प्रक्रियाओं के संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए बंदियों को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जेल मैन्युअल के अनुसार कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करने एवं कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर जांच कराते रहने का निर्देश दिया है।
निरीक्षण में जेल अधीक्षक बृज किशोर गौतम,रामप्रभेष सिंह सहित अन्य कारागार अधिकारी उपस्थित रहे।




