ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन
आघोषित बिजली कटौती को लेकर डीएम एवं अधीक्षण अभियंता से मिले ग्रामीण
समस्या के निदान के लिए की मांग

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम एवं अधीक्षण अभियंता विद्युत से मुलाकात कर अघोषित विद्युत कटौती की समस्या के निदान के लिए पत्र दिया और जल्द से जल्द निदान करने की मांग किया।
इस दौरान विजय यादव, ऋतिक, लक्की, मंजेश, अनुज एवं अनिल यादव समेत तमाम लोगों ने सोमवार को डीएम एवं अधीक्षण अभियंता विद्युत से मुलाकात किया। साथ ही गांव में पिछले दो महीने से लागातार हो रही आघोषित विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराये।
प्रमोद कुमार मौर्य




