आघोषित विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया के आस पास के गावों में इन दिनों बिजली की आघोषित कटौती व लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के पतरेंगवा, पिपरा कल्याण, बड़हरामीर, सिन्दुरिया एवं हरिहरपुर सहित तमाम ग्राम सभाओं में लो वोल्टेज और बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि जबसे धनेवा – धनेई फीडर से विद्युत की सप्लाई की जा रही है, उसी समय से इन गांव में विद्युत की परेशानी एवं लो वोल्टेज जैसी समस्या से ग्रामीणों को दो-चार होना पड़ रहा है। गांव में लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती के कारण जहां बिजली के पंखे व अन्य उपकरण, कूलर, फ्रिज आदि नहीं चल रहे हैं, वहीं गर्मी के कारण रात के समय लोग सो नहीं पाते। ग्रामीण विद्युत विभाग व संबंधित विभागीय अधिकारियों से समस्या की शिकायत कई बार कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका है। साथ ही रात को विद्युत विभाग आघोषित बिजली कटौती कर रही है। नतीजा रात भर ग्रामीण अपने घर में सो नहीं पा रहे है और रतजगा करने को मजबूर है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा नहीं मिला तो ग्रामीण किसी ठोस निर्णय निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे।
प्रमोद कुमार मौर्य




