महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सदर विधायक ने नारियल फोड़कर किया बहुप्रतीक्षित पुल का शिलान्यास

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर विकास खंड के ग्राम सभा मटिहानिया चौधरी में सोमवार को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने नारियल फोड़कर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। क्षेत्रीय जनता और किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए शुरू किए गए इस निर्माण कार्य से आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ किसानों की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का भी समाधान होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान और आमजन के जीवन को आसान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की सकारात्मक सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। विधायक ने कहा कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को विशेष लाभ मिलेगा। बरसात के दिनों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बड़ी मात्रा में पानी खेतों में जमा हो जाता था, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचता था और किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती थी। पुल निर्माण के बाद जल निकासी सुचारु होगी, जिससे जलभराव की समस्या समाप्त होगी और कृषि कार्यों में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। गांवों को बेहतर संपर्क मार्गों और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का उद्देश्य विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने पुल निर्माण की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधान गौतम पटेल, प्रधान मटिहानिया अच्छेवर प्रजापति गोपाल पटेल, बबलू पटेल, नरेंद्र पटेल, राम आशीष गौतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!