ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पकड़ी रेंज में अवैध सागौन की लकड़ी से लदा पिकअप वाहन पकड़ा गया

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। बृहस्पतिवार को सुहागी बरवा वन्यजीव प्रभाग, पकड़ी रेंज के अंतर्गत जगपुर सेक्शन के बेलवा चाफी क्षेत्र से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से जंगली लकड़ी कटान कर लोड किए जाने की सूचना पकड़ी रेंज के अधिकारियों को मिली।

सुबह 5 बजे मुखबिर की सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी, पकड़ी रेंज सुशांत मणि त्रिपाठी के निर्देशन में वन विभाग की टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को लेकर भागने लगा। वन विभाग की टीम द्वारा पिकअप वाहन का पीछा करते हुए विश्वनाथपुर उर्फ पड़वनिया गांव के नगर के पास वाहन को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में सागौन की 05 बोटा जंगली लकड़ी लदी हुई पाई गई, जिसे वन विभाग की टीम द्वारा कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर नरकट, कुश एवं घनी झाड़ियों में छिपते हुए मौके से भागने में सफल रहा। चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में पकड़ी क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी के साथ वन दरोगा संदीप राणा, वन दरोगा गौरव त्रिपाठी, वन दरोगा बृजेश, वन दरोगा विपुल, फॉरेस्ट गार्ड दीपक साहनी एवं विक्रांत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वन विभाग द्वारा वन संपदा की अवैध कटान, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!