बहू बेटी सम्मेलन अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित
रोल प्ले व एक्टिविटी के माध्यम से किया गया प्रशिक्षित

फरेंदा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। तहसील सभागार में पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में बहु-बेटी सम्मेलन के तहत नामित मास्टर ट्रेनर्स डॉ० शुभ अम्बोज जिला मनोचिकित्सक जिला अस्पताल, संजा देवी जेंडर स्पेशलिस्ट महिला कल्याण विभाग, संतोष राय सलाहकार न्यू कांसेप्ट संस्था नई दिल्ली, द्वारा विभाजित एवं ब्लॉक स्तरीय चयनित प्रतिभागियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षित किया गया।
जिसमे सलाहकार संतोष राय द्वारा प्रशिक्षण की शुरुआत में कार्ड के माध्यम से सभी प्रतिभागियों की अपेक्षाओं को जाना एवं प्रशिक्षकों की क्षमता की जानकारी ली
उसके उपरांत डॉ० शुभ अम्बोज जिला मनोचिकित्सक द्वारा कार्यशाला के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए रोल प्ले व छोटी- छोटी गतिविधियों के माध्यम से सुगमिकरण एवं कुशल सुगमकर्ता के कौशल पर सभी प्रशिक्षु को प्रशिक्षित किया गया जिससे कि वह अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर सकें।
जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी द्वारा कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, व महिलाओं एवं बालिकाओ से सम्बंधित अन्य योजनाओं के बारे मे जानकारी देकर प्रशिक्षित किया साथ ही हेल्पलाइन नंबर साइबर अपराध एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में फरेंदा, धानी एवं पनियरा ब्लॉक के स्वास्थय विभाग ,पुलिसकर्मी, बाल विकास सेवा, पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, ग्राम विकास विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के 30 नामित प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता, रंजू गुप्ता दिग्विजय कुमार, पुलिस विभाग से अंजली राय, डिंपल यादव, अर्चना यादव, पूजा तिवारी, शिक्षा विभाग से कैलाश नाथ मौर्या, जयप्रकाश मिश्रा, बाल विकास विभाग से दीक्षा श्रीवास्तव, रीमा, मीना,साधना प्रजापति, प्रमिला यादव, प्रिया वर्मा, उर्मिला, रीमा,सरिता, ममता सिंह यादव, अमित कुमार मौर्य सहित तमाम प्रशिक्षु मौजूद रहे।




