
पनियरा / गांगी बाजार, महराजगंज। ( न्यूज पैच )। त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पनियरा थाने के नवागत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने थाने पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी त्योहार बकरीद को आप परम्परागत व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए स्वयं भी जागरूक रहे और कहीं पर भी त्योहार मनाने में किसी प्रकार का आपसी तनाव हो तो पुलिस को तत्काल अवगत कराएं आपकी सूचना पर पुलिस त्वरित करवाही करते हुए समस्या का समाधान करेगी ।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस आपसे मित्रों जैसा ब्यवहार करेगी यह उनका वादा है बशर्ते आप को यह ध्यान रखना पड़ेगा कि आपराधिक लोगो की संगत में कत्तई न रहे , अपराध छोटा हो या बड़ा किसी भी अपराध में संलिप्त न रहे , अपराधी प्रबृत्ति के लोगो से मुझे सख्त नफरत है । किसी को भी यदि आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया गया अथवा त्योहार के मौके पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाई गई तो आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने गांववार एक – एक लोगो से समस्याएं पूछी ताकि समय रहते उसका निस्तारण किया जा सके ।
इस दौरान प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गामा यादव , अखिलेश जायसवाल , सभासद रामनरेश निराला , संदीप सिंह , सभासद संजय निषाद , सभासद राजू पाल , सभासद राघवेन्द्र , वसीम खान , मो ईशा अंसारी , रमजान अंसारी , मनोज यादव , सहित तमाम ग्राम प्रधान व थाने के समस्त एसआई व पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
आफताब आलम खान व औसाफ आलम खां सोनू




