ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

जूनियर वैज्ञानिक राहुल सिंह के निधन पर शोक जताने पहुंचे पंकज चौधरी, परिजनों को बंधाया ढांढस

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को सिसवा बाजार के इंदिरा नगर वार्ड नंबर-17, असमन छपरा निवासी जूनियर वैज्ञानिक राहुल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री स्वयं उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान पंकज चौधरी ने दिवंगत राहुल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका असमय निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत राहुल सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!